Entertainment

‘तो इस वजह से सिद्धार्थ को नीतू बोलीं-शर्म करो’

नई दिल्ली। बॉलीवुड एक्ट्रेस नीतू चंद्रा ने अभिनेता सिद्धार्थ मल्होत्रा को जमकर खरी-खोटी सुना दी। बता दें कि एक्ट्रेस और निर्माता नीतू चंद्रा बिहार से हैं और वे अपनी भाषा भोजपुरी का अपमान किसी भी सूरत में बरदाश्त नहीं करतीं। इसलिए उन्होंने सिद्धार्थ मल्होत्रा को जमकर लताड़ा।

दरअसल, बात बिग बॉस11 से शुरू हुई थी। इस शो में सिद्धार्थ मल्होत्रा, मनोज बाजपेयी और रकुल प्रीत अपनी फिल्म ‘अय्यारी’ के प्रमोशन के लिए आए थे। इस दौरान सलमान ने टीम को एक टास्क करने दिया। मनोज ने सिद्धार्थ को भोजपुरी में डायलॉग बोलने को कहा था। सिद्धार्थ ने डायलॉग तो बोल दिया, लेकिन भोजपुरी भाषा की तौहीन कर दी। उन्होंने कहा, बोलते समय टॉयलेट की फील आई, पर अच्छा लगा।

बता दें कि सिद्धार्थ मल्होत्रा की यह बात नीतू को बहुत ही बुरी लगी। उनके हिसाब से सिद्धार्थ मल्होत्रा को भाषा की मान-मर्यादा का ध्यान रखना चाहिए था। उन्होंने ट्वीट किया, कोई कैसे किसी नेशनल टीवी पर ऐसा कर सकता है। भोजपुरी एक सम्मानित भाषा है। पूरी देश बोली जाती है और देश से बाहर भी बोलने और पसन्द करने वाले लोग हैं।

फिर उन्होंने आगे ल‍िखा, स्वयं मनोज बाजपेयी भी बिहार से हैं और भोजपुरी बोलते हैं। ये हमारे देश की प्राचीन भाषाओं में से एक है। यहां तक कबीर दास और प्रेमचंद जैसे प्रख्यात साहित्यकारों ने पहले अपनी रचनाएं भोजपुरी में लिखीं। सिद्धार्थ मल्होत्रा को ऐसा नहीं बोलना चाहिए था।

=>
=>
loading...
Dileep Kumar
the authorDileep Kumar