नई दिल्ली। आजतक आपने बॉलीवुड की एक्ट्रेसस के हॉट फोटोशूटस या बिकिनी लुक के बारे में तो बहुत कुछ सुना या देखा होगा। लेकिन अब इस मामले में वेब सीरीज और टीवी की एक्ट्रेसस बड़े पर्दों की एक्ट्रेसस को बराबर की टक्कर दे रहीं है, ये बात कुछ ही लोगों को पता होगी।
जी हां। दरअसल, अब छोटे पर्दे की अभिनेत्रियां भी इन लाइमलाइट वाली पॉपुलैरिटी से अछूती नहीं रही हैं। इसी लिस्ट में एक्ट्रेस शमा सिकंदर का नाम भी अब शुमार हो चुका है।
यूं तो अकसर शमा अपने बोल्ड अवतार की वजह से अक्सर चर्चा में रहती है लेकिन इस बार उनकी दोगुनी बोल्डनेस ने सोशल मीडिया पर तहलका मचा कर रख दिया है।
शमा ने हाल ही में अपने इंस्टाग्राम अकाउंट पर एक फोटो शेयर की है जिसमें वह योगा करती नजर आ रही हैं। वह अपनी इसी योगा फोटो की वजह से चर्चा में आ गई हैं। इस फोटो में वह लाल रंग की बिकिनी में योगा करती दिख रही हैं। उनकी यह योगा पोज वाली तस्वीर अब सोशल मीडिया पर वायरल हो रही है।
शमा सोशल मीडिया पर काफी एक्टिव हैं और वह अक्सर अपनी फोटो को अपने इंस्टाग्राम अकाउंट पर शेयर करती रहती हैं। शमा ने एक दिन पहले अपने इंस्टा अकाउंट पर अपनी योगा फोटो शेयर की है।
इसे शेयर करते हुए उन्होंने लिखा, ‘संसार में शांति प्राप्त की जा सकती है, जब हर एक व्यक्ति प्रेम की शक्ति प्रेम की शक्ति के रूप में बदलेगी। अब दिल की सुन’।
बता दें शमा सिकंदर टीवी पर कई शो में काम कर चुकी हैं। इसके साथ ही वह कई वेब सीरीज में भी नजर आई हैं। वह बहुत जल्द अपने होम प्रोडक्शन के प्रोजेक्ट में नजर आएंगी। उनकी वेब सीरीज का नाम अब दिल की सुन है।