RegionalTop News

भारत का अनोखा गांव, एक झटके में हर परिवार बन गया करोड़पति

नई दिल्ली। भारत में करोड़पतियों की संख्या में लगातार बढ़ोत्तरी हो रही है। हाल ही में भारत को दुनिया का छठा सबसे अमीर देश घोषित किया गया है। इस सूची में भारत ने ऑस्ट्रेलिया, कनाडा और फ्रांस जैसे देशों को भी पीछे छोड़ दिया है। अब खबर आ रही है कि अरुणाचल प्रदेश में एक ऐसा गांव है जहां का हर परिवार एक झटके में करोड़पति बन गया है। इस गांव में 31 परिवार रहते हैं।

दरअसल, अरुणाचल प्रदेश के तवांग जिले के गांव बोमजा में भारतीय सेना का गैरिसन बनाने के लिए ज़मीनों का अधिग्रहण किया गया था, जिसकी एवज में गांव के रहने वालों को मुआवज़ा बांटा गया। सबसे अधिक मुआवजे की राशि, 6,73,29,925 रुपये रही। एक अन्य को 2,44,97,886 रुपये की राशि का चेक दिया गया। अन्य को 1,09,03,813 राशि का चेक सौंपा गया है।

मुख्यमंत्री ने लंबे समय से पेंडिंग ज़मीन मुआवज़े को मंज़ूरी देने के लिए केंद्रीय रक्षामंत्री निर्मला सीतारमण को धन्यवाद दिया। उन्होंने आगे लिखा कि इस मुआवजे के बाद बोमजा गांव धनी गांवों की लिस्‍ट में शुमार हो गया।

उन्होंने जानकारी दी कि रक्षा उद्देश्यों से जुड़े इसी तरह के अन्य भूमि अधिग्रहणों की एवज में दिए जाने वाले मुआवज़े के बारे में केंद्र से बातचीत जा

=>
=>
loading...
BRIJESH SINGH
the authorBRIJESH SINGH