Entertainment

5 एक्ट्रेसेस से रेप के आरोपी के साथ लव सीन करना चाहती हैं दीपिका

मुंबई। एक्ट्रेस दीपिका पादुकोण बॉलीवुड ही नहीं बल्कि हॉलीवुड में भी अपनी कामयाबी के झंडे गाड़ रही हैं। दुनियाभर में उनके फैंस की कोई कमी नहीं है। जितने चाहने वाले उनके भारत में हैं उतने ही भारत के बाहर भी।

दीपिका ने विन डीजल के साथ xXx: Return of Xander Cage फिल्म में काम किया है। अब दीपिका ने एक और हॉलीवुड एक्टर के साथ काम करने की इच्छा जताई है। इतना ही नहीं वह उस एक्टर के साथ लव सीन भी करना चाहती हैं।

कुछ दिनों पहले दीपिका पादुकोण नेहा धूपिया के टॉक शो BFFs विद वोग में पहुंची थीं। नेहा धूपिया ने शो में दीपिका से सवाल किया कि वह किस एक्टर के साथ रोमांटिक सीन फिल्माना चाहेंगी। इस पर दीपिका ने हॉलीवुड एक्टर जेम्स फ्रैंको का नाम लिया। एक्टर जेम्स फ्रैंको का नाम लेते हुए दीपिका ने कहा कि वह उनके साथ लव सीन करना चाहेंगी।

बता दें कि जेम्स फ्रांको हॉलीवुड के फेमस एक्टर और फिल्ममेकर हैं। जेम्स पर पांच एक्ट्रेसेस से रेप का आरोप है। इस बात को नज़रअंदाज कर दीपिका उनके साथ काम करना चाहती हैं।

=>
=>
loading...
BRIJESH SINGH
the authorBRIJESH SINGH