LifestyleTop Newsमुख्य समाचार

इस ‘वैलेंटाइन’ सोशल मीडिया पर ‘आशिकी’ सिखा रहा है ये गाना, आपने सुना क्या?

नई दिल्ली। युवाओं के बीच ‘वैलेंटाइन डे’ मनाने का जश्न जोरों-शोरों पर है। जहां एक ओर सभी कपल्स इस दिन का बेसब्री से इन्तजार कर रहे हैं तो, वहीँ दूसरी ओर यूट्यूब पर एक लव वीडियो ने धूम मचाकर रख दी है। जी हां। दरअसल, ये वीडियो एक मलयालम मूवी का है। इसमें एक लड़की को लड़के से आँखों-आँखों में इजहार करते हुए दिखाया गया है।

इस वीडियो को यू-ट्यूब पर 2 लाख 55 हजार बार से ज्यादा देखा जा चुका है। साथ ही हजारों बार शेयर भी किया जा चुका है। अब इस वीडियो की कई क्लिप्स फेसबुक पर भी वायरल होने लगी है। यहां भी इस विडियो को खासा पसंद किया जा रहा है।

इतना ही नहीं बल्कि इस गाने ने बॉलीवुड के टॉप मोस्ट आशिकी सांग्स को भी पछाड़ दिया है,  ये वीडियो मलयाली गाने ‘Manikya Malaraya Poovi’ का है। ये सॉन्ग जल्द ही आने वाली फिल्म ‘उरु अदार लव’ का है। जिसे आजकल खूब पसंद किया जा रहा है। इस गाने की खास बात है कि ये वेलेंटाइन डे वीक में वायरल हो रहा है। इससे ये बहुत फेमस हो रहा है इस गाने में एक प्रेमी जोड़े को आंखों ही आंखों में प्यार का इजहार करते दिखाया गया है। जो किसी स्कूल में होने वाले रोमांस को दर्शाता है। इस गाने को शान रहमान ने कंपोज किया है।

=>
=>
loading...