Entertainment

शादी के बाद अनुष्का का ये लुक देख दंग रह जाएंगे विराट

नई दिल्ली। बॉलीवुड अभिनेता वरुण धवन और एक्ट्रेस अनुष्का शर्मा की फिल्म ‘सुई धागा- मेड इन इंडिया’ इस साल रिलीज की जाएगी और यह फिल्म पिछले साल से ही सुर्खियो में है। इस फिल्म की घोषणा वरुण और अनुष्का ने पिछले साल 2 अक्टूबर को एक वीडियो के माध्यम से किया था, जिसके बाद अब दोनों का फिल्म से फर्स्ट लुक सामने आया है। फिल्म के इस फर्स्ट लुक में वरुण धवन और अनुष्का शर्मा का लुक काफी अलग लग रहा है और दोनों का यह अंदाज पहली बार देखने को मिल रहा है।

इस फिल्म में वरुण का नाम मौजी और अनुष्का का नाम ममता है। फिल्म के फर्स्ट लुक में वरुण क्रीम कलर की शर्ट और पैंट में दिखाई दे रहे हैं और इसके साथ ही उनका फेस भी हमेशा से काफी अलग लग रहा है। वहीं अनुष्का भी फोटों में साड़ी पहने हुए नजर आ रही हैं और उनकी मांग में सिंदूर भी दिखाई दे रहा है। दोनों का हेयर स्टाइल भी पुराने वक्त है और दोनों को देख यह कोई नहीं कह सकता कि वह एक्टर हैं। तस्वीर में दोनों वाकय में ही गांव के रहने वाले लग रहे हैं।

ज्ञात हो कि इस फिल्म का निर्माण यश राज फिल्म्स के बैनर तले किया जा रहा है और फिल्म का निर्देशन शरत कातरी कर रहे हैं। इस फिल्म को इस साल 28 सितंबर को रिलीज किया जाएगा। फिल्म को गांधी जयंती से एक हफ्ते पहले रिलीज किया जा रहा है।

=>
=>
loading...
Dileep Kumar
the authorDileep Kumar