Regional

जंगल में 16 साल की लड़की से तीन लोगों ने किया गैंगरेप, इंटरनेट पर डाला वीडियो

ठाणे। महाराष्ट्र के थाणे से एक शर्मनाक मामला सामने आया है। यहां तीन लोगों ने 16 साल की एक लड़की को जंगल में ले जाकर उसके साथ गैंगरेप किया। इतना ही नहीं तीनों ने उसका वीडियो बनाकर उसे सोशल मीडिया पर भी अपलोड कर दिया। घटना का खुलासा होने के बाद पुलिस ने तीनों आरोपियों को गिरफ्तार कर लिया है।

पुलिस ने बताया कि पकड़े गए तीनों आरोपी ठाणे जिले के शाहपुर तालुक के एक गांव के निवासी हैं। तीनों किशोरी को जबरन पास के जंगल ले गए और उसके साथ दुष्कर्म किया।

पुलिस ने बताया कि घटना पिछले वर्ष नवंबर की है लेकिन पीड़िता ने मामला नौ फरवरी को दर्ज कराया। दर्ज कराई गई शिकायत के आधार पर आरोपियों धनजी पाटिल (23), भारत वालिबे (24) और नितिन पाटिल (22) को 10 फरवरी को गिरफ्तार किया गया।

उन्होंने बताया कि उनमें से एक ने घटना को मोबाइल में रिकॉर्ड कर लिया और उसे सोशल मीडिया पर अपलोड कर दिया। उन्हें 15 फरवरी तक न्यायिक हिरासत में भेज दिया गया है। एक आरोपी स्थानीय कंपनी में चौकीदार है शेष दो मजदूर हैं। तीनों के खिलाफ संबंधित धाराओं के तहत मामला दर्ज कर लिया गया है।

=>
=>
loading...
BRIJESH SINGH
the authorBRIJESH SINGH