Entertainment

फैंस के लिए मानुषी ने शेयर की बोल्ड फोटो, लग रहीं है बेहद खूबसूरत

 

मुंबई। मिस वर्ल्ड मानुषी छिल्लर इस समय वर्ल्ड टूर पर हैं। वे चीन में मिस वर्ल्ड संस्था से जुड़ी अपनी जिम्मेदारियां निभा रहीं हैं। अपने वर्ल्ड टूर के दौरान मानुषी कई जन कल्याण मुद्दों पर अपनी जिम्मेदारी बखूबी निभा रहीं है।

चीन में इतने व्यस्त कार्यक्रम के दौरान उन्होने अपने फैंस के लिए कुछ फुरसत के पल निकाल ही लिए। दरअसल मानुषी ने अपने फैंस के लिए एक पूल साइड फोटो शेयर की है। मानुषी इस फोटो में स्विम सूट पहने नजर आ रहीं है। फोटो में मानुषी की खूबसूरती देखती ही बन रही है।

आपको बता दें कि मानुषी महिलाओं के मुद्दों को जोर शोर से उठाती रहीं हैं। हाल ही में एक इंटरव्यू के दौरान मानुषी ने पीरियड्स में महिलाओं के हाइजीन की बात की थी। इंटरव्यू में मानुषी ने कहा कि अगर सभी लोग इस मुद्दे पर काम करें समाज में बदलाव आ सकता है।

मानुषी वर्ल्ड टूर पर पीरियड्स के दौरान महिलाओं के हाइजीन के बारे में ही प्रचार कर रहीं है। मानुषी ने राजनीतिक पार्टियों से भी अपील की थी कि वे अपने चुनावी घोषणा पत्र में इस बात का भी जिक्र करें।

=>
=>
loading...
BRIJESH SINGH
the authorBRIJESH SINGH