Entertainment

प्रिया के नैनों के बाण से घायल हुआ ‘अर्जुन’, किया कुछ ऐसा कि

मुंबई। कुछ दिनों पहले वायरल हुए एक वीडियो ने एक अंजान सी लड़की को रोतोंरात स्टार बना दिया। सिर्फ 26 सेकेंड के वीडियो क्लिप में लड़की ने अपनी अदाओं से पूरे देश को कायल कर दिया। वायरल होने वाली इस लड़की का नाम प्रिया प्रकाश वारियर है।

प्रिया का जो वीडियो सोशल मीडिया पर वायरल हो रहा है वो उनकी आने वाली फिल्म का ही एक गाना है जिसमें वह नैनों से बाण चलातीं नजर आ रहीं है। जो भी प्रिया की ये वीडियो देख रहा है उनके नैनों के जादू में खो सा जा रहा है।

प्रिया के लिए यह दीवानगी आम लोगों में तो है ही, साथ ही साथ अब बॉलीवुड भी इससे अछूता नही रहा। जी हां प्रिया के लिए ऐसी दीवानगी का ताजा उदाहरण अर्जुन कपूर हैं। अर्जुन कपूर प्रिया की अदाओं पर फिदा होकर आजकल उन्हे इंस्टाग्राम पर फॉलो करने लगे हैं।

ये प्रिया की अदाओं का ही कमाल है कि बॉलीवुड का इतना बड़ा सितारा उन्हे फॉलो करने लगा है। आजकल प्रिया सोशल मीडिया सेंसेशन बनी हुईं हैं। ऐसे में आगे अगर कोई और बड़ी सेलिब्रिटी प्रिया को फॉलो करती है तो बेशक ही इसमें कोई चौंकाने वाली बात नही होगी।

=>
=>
loading...
BRIJESH SINGH
the authorBRIJESH SINGH