NationalTop News

सेना ने नियंत्रण रेखा पर घुसपैठ की कोशिश नाकाम की

जम्मू, 15 फरवरी (आईएएनएस)| सेना ने गुरुवार को जम्मू एवं कश्मीर के पुंछ जिले में नियंत्रण रेखा (एलओसी) पर घुसपैठ की एक कोशिश को नाकाम कर दिया।

सेना के सर्तक जवानों ने गुरुवार को बालाकोट क्षेत्र में नियंत्रण रेखा पर संदिग्ध गतिविधियां देखी।

सूत्रों के अनुसार, सैनिकों ने गोलीबारी की और घुसपैठ कर रहे आतंकवादियों के समूह को वापस पाकिस्तानी सीमा में भागने पर मजबूर कर दिया। क्षेत्र में तलाशी अभियान जारी है।

पाकिस्तानी सेना ने बुधवार को भी राजौरी जिले के नौशेरा सेक्टर में नियंत्रण रेखा पर संघर्षविराम का उल्लंघन किया था।

सूत्रों ने कहा, शाम करीब सात बजे छोटे व स्वचालित हथियारों और मोटार्र के इस्तेमाल से संघर्षविराम का उल्लंघन किया गया। भारतीय पक्ष ने भी इसका दृढ़ता से करारा जवाब दिया।

भारतीय पक्ष में किसी के हताहत होने या नुकसान की खबर नहीं है।

=>
=>
loading...