National

नियंत्रण रेखा पर आतंकियों की घुसपैठ की कोशिश नाकाम

जम्मू, 15 फरवरी (आईएएनएस)| जम्मू एवं कश्मीर के पुंछ जिले में सेना ने गुरुवार को नियंत्रण रेखा (एलओसी) पर पाकिस्तान की ओर से आतंकवादियों की घुसपैठ की कोशिश को नाकाम कर दिया। जवानों ने गुरुवार को पुंछ जिले के बालाकोट क्षेत्र की नियंत्रण रेखा पर संदिग्ध गतिविधियां देखीं।

सूत्रों के अनुसार, सैनिकों ने गोलीबारी की और घुसपैठ कर रहे आतंकवादियों के समूह को वापस पाकिस्तानी सीमा में भागने पर मजबूर कर दिया। क्षेत्र में तलाशी अभियान जारी है।

पाकिस्तानी सेना ने बुधवार को राजौरी जिले के नौशेरा सेक्टर में नियंत्रण रेखा पर संघर्षविराम का उल्लंघन किया था।

सूत्रों ने कहा, शाम करीब सात बजे छोटे व स्वचालित हथियारों और मोर्टार के इस्तेमाल से संघर्षविराम का उल्लंघन किया गया। भारतीय पक्ष ने भी इसका करारा जवाब दिया।

=>
=>
loading...