Regional

बिहार: गर्लफ्रेंड के साथ खेत में बना रहा था संबंध, ग्रामीणों ने देखा और फिर…

प्रतीकात्मक तस्वीर

बगहा। बिहार के पश्चिमी चंपारण जिले के बगहा में ग्रामीणों ने एक प्रेमी युगल को खेत में रंगरेलियां मनाते रंगे हाथों दबोच लिया। इसके बाद ग्रामीणों ने उनके साथ जो किया वो काफी खौफनाक था। ग्रामीणों ने पहले तो प्रेमी युगल की पिटाई की। उसके बाद चेहरे पर कालिख पोत पूरे गांव में घुमाया। प्रेमी युगल की उम्र 40-45 साल के बीच बताई जा रही है। दोनों पहले से शादीशुदा हैं।

प्राप्त जानकारी के अनुसार, दोनों का अवैध संबंध पिछले तीन साल से चल रहा था। गांव के लोगों को इसकी जानकारी थी। शनिवार सुबह लोगों ने दोनों को खेत में आपत्तिजनक हालत में देख लिया।

इसके बाद ग्रामीणों ने दोनों शादीशुदा प्रेमी युगल के साथ जमकर मारपीट की और चेहरे पर कालिख पोतकर पूरे गांव में घुमाया। बताया जा रहा है कि शादीशुदा होने के बावजूद यह दोनों प्रेमी युगल के बीच लंबे समय से अवैध संबंध चलता आ रहा था।

ग्रामीणों ने बताया कि उन्होंने पंचायत के फरमान पर प्रेमी युगल को सजा दी है। ग्रामीणों के मुताबिक, इसी गांव के रहने वाले अखिल किशोर का गांव के ही शादीशुदा महिला के साथ लंबे समय से अवैध संबंध था। दोनों को इसके पहले चेतवनी भी दी गई थी लेकिन वो नहीं माने और चुपके-चपके एक-दूसरे से मिलते रहे।

=>
=>
loading...
BRIJESH SINGH
the authorBRIJESH SINGH