Entertainment

अब प्रिया के नैनों के तीर से घायल हुए रणवीर सिंह, किया कुछ ऐसा कि

मुंबई। मलयालम एक्ट्रेस प्रिया प्रकाश वारियर पिछले कुछ दिनों ने इंटरनेट पर छाई हुई हैं। पहले आंखें और फिर बंदूक की नोक पर फ्लाइंग किस, उनके ये सीन सोशल मीडिया पर वायरल हो रहे हैं।

जहां चार दिन पहले तक प्रिया को कोई नहीं जानता था वहीँ अब पूरा इंडिया उन्हें जाना गया है। सोशल साइट्स पर तो उनके फॉलोवर्स की संख्या लाखों में पहुंच गई है। उनके एक पोस्ट पर लाखों लाइक्स और हज़ारों कमेंट्स आ रहे हैं।

अब प्रिया के नैन मटक्कों के चर्चे बॉलीवुड में भी हो रहे हैं। प्रिया के नैनों के तीर से रणवीर सिंह भी घायल हो गए हैं। दरअसल हाल ही में रणवीर ने एक फोटो शेयर की है। इसमें वो प्रिया प्रकाश की तरह आंख मारते दिख रहे हैं। रणवीर का ये अंदाज देख लोग उन्हें प्रिया से कंपेयर कर रहे हैं।

बता दें कि रणवीर जल्द ही आलिया भट्ट के साथ फिल्म गली बॉय में नजर आएंगे। इस फिल्म में वो एक स्ट्रीट रैपर बने दिखेंगे। फिल्म को जोया अख्तर बना रही हैं।

=>
=>
loading...
BRIJESH SINGH
the authorBRIJESH SINGH