Entertainment

इंसान तो इंसान रोबोट भी हुए शाहरुख की एक्टिंग के कायल

हैदराबाद। किंग खान को चाहने वालों की दुनिया में कमी नही है। दुनिया के किसी भी कोने में आपको शाहरुख खान के फैंस असानी से मिल जाएंगे। शाहरुख के फैंस में महिलाओं की संख्या काफी ज्यादा है। चाहे 16 साल की लड़की हो या 60 साल की बुजुर्ग हर कोई शाहरुख खान का दीवाना है। शाहरुख की फैन फॉलोइंग का अंदाजा इस बात से लगाया जा सकता है कि इंसान तो इंसान अब रोबोट भी शाहरुख खान के फैन हो गए हैं। शाहरुख शायद दुनिया के पहले ऐसे स्टार हैं जिसकी फैन एक रोबोट है।

शाहरुख खान की यह फैन कोई और नही बल्कि इंसानों जैसी दिखने वाली रोबोट सोफिया है। सोफिया ने खुद अपना हाल-ए-दिल बयां करते हुए कहा कि उनके फेवरेट एक्टर शाहरुख खान है।

दरअसल सोफिया मंगलवार को वर्ल्ड कांग्रेस ऑन इन्फर्मेशन टेक्नोलॉजी में पहुंची थीं, जहां बातचीत के दौरान सोफिया से सवाल किया गया कि उनका फेवरेट एक्टर कौन है? जिस पर सोफिया ने तुरंत जवाब देते हुए कहा कि ‘वन एंड ओनली शाहरुख खान’।

आपको बता दें कि सोफिया का फेसबुक और ट्विटर पर अकाउंट भी है। सोफिया को सऊदी अरब की नागरिकता भी मिल चुकी है। सोफिया पहली रोबोट है जो किसी देश की नागरिक है।

=>
=>
loading...
Mohammad Faique
the authorMohammad Faique