Entertainment

प्रियंका चोपड़ा से नाराज है कांग्रेस, ये ड्रेस बनी वजह

मुंबई। बॉलीवुड एक्ट्रेस प्रियंका चोपड़ा ने हाल ही में असम टूरिज्म के लिए कैलेंडर शूट किया है। इस शूट में प्रियंका ने जो ड्रेस पहनी है उसपर कांग्रेसी नेताओं ने सख्त ऐतराज जताया है। इतना ही नहीं कांग्रेसी नेताओं द्वारा तुरंत ही प्रियंका को असम टूरिज्म की अम्बेसेडर से बर्खास्त करने की मांग भी की गई है।

कांग्रेस का कहना है कि प्रियंका हाइक्लीवेज ड्रेस में दिख रही है, जो असमिया संस्कृति का अपमान है। साथ ही ये ड्रेस काफी रिवीलिंग भी है। प्रियंका के ड्रेसअप को लेकर असम सदन में कांग्रेस के सदस्य रूपज्योति कुर्मी, रोजलिन तिर्की और नंदिता दास ने कहा कि प्रियंका ने जो ड्रेस पहनकर असम टूरिज्म का कैलेंडर शूट किया है उससे राज्य का सम्मान नहीं बल्कि अपमान हुआ है। इसमें असम की सभ्यता को गलत तरीके से पेश किया गया है।

वहीँ, इस मामले में असम टूरिज्म डेवलपमेंट कॉर्पोरेशन के अध्यक्ष जयंत मल्लाह बरुआ ने कहा कि इस कैलेंडर में ऐसा कुछ भी नहीं है जिस पर आपत्ति जताई जाए। इस कैलेंडर को इसलिए बनवाया गया है कि असम का अंतर्राष्ट्रीय स्तर पर प्रचार किया जा सकें। इसके अलावा प्रियंका अंतरराष्ट्रीय स्तर पर बहुत प्रसिद्ध भी हैं।

=>
=>
loading...
BRIJESH SINGH
the authorBRIJESH SINGH