Regional

प्लेटफॉर्म पर लड़की को जबरदस्ती किस करने लगा अधेड़, कैमरे में कैद हुई घटना

मुंबई। महाराष्ट्र के नवी मुंबई में लोकल ट्रेन का इंतजार कर रही एक लड़की से सरेआम छेड़छाड़ का मामला सामने आया है। पूरी घटना पास में लगे सीसीटीवी कैमरे में कैद हो गई। वारदात नवी मुंबई के तुर्भे रेलवे स्टेशन की है जहां लड़की लोकल ट्रेन का इंतजार कर रही थी। तभी एक अधेड़ उम्र का आदमी लड़की को पीछे से पकड़ कर जबदस्ती किस करने की कोशिश करने लगा।

पूरी घटना सीसीटीवी कंट्रोल रुम में बैठे एएसआई डीके शर्मा ने देखी तो उन्होंने तुरंत दो जवानों को मौका-ए-वारदात पर भेजा। पीड़ित लड़की के बयान पर आरोपी को गिरफ्तार कर लिया गया है। आरोपी का नाम नरेश जोशी है। एएसआई के मुताबिक घटना सुबह 11 बजकर 25 मिनट की है जब उन्होंने कंट्रोल रुम के मॉनिटर पर एक लड़की के साथ छेड़छाड़ होते देखा।

घटना को देखते ही एएसआई ने दो जवानों नीलेश दलवी और राहुल कुमार को वहां पहुंचने के लिए कहा। अभी दोनो जवान पहुंच ही रहे थे कि युवती रास्ते में मिल गई। युवती ने जवानों को बताया कि प्लेटफॉर्म 2 पर एक खड़े एक शख्स ने उसके साथ छेड़खानी की है। युवती की तहरीर पर आरोपी को गिरफ्तार कर लिया गया है। पुलिस ने आरोपी के खिलाफ धारा 354 के तहत मामला दर्ज कर लिया है।

=>
=>
loading...
Mohammad Faique
the authorMohammad Faique