नई दिल्ली। सुपर स्टार प्रियंका चोपड़ा इन दिनों न्यूयॉर्क में क्वांटिको के सीजन 3 की शूटिंग में बिजी हैं। बिजी होने के बावजूद प्रियंका सोशल मीडिया के लिए वक्त निकाल ही लेती है। इन दिनों सोशल मीडिया पर प्रियंका एक वीडियो तेजी से वायरल हो रहा है। उन्होंने अपने इंस्टाग्राम एकाउंट पर ऐसा वीडियो शेयर किया है जिसे देखकर आप भी चौक जाएंगे।
इस वीडियो में वे गिलास के साथ नजर आ रही हैं। पहले वे गिलास से वाइन पीतीं हैं और फिर थोड़ी देर बाद वे गिलास को अपने सिर पर दे मारती हैं। प्रियंका चोपड़ा ने इस वीडियो के साथ एक कैप्शन भी दिया है और बताया है कि आखिर उन्हें ऐसा करने पर क्यों मजबूर होना पड़ा है।
प्रियंका चोपड़ा ने अपने इंस्टाग्राम एकाउंट पर लिखा हैः “ऐसा तब होता है जब आप नाइन से वाइन तक काम करते हैं…इसे घर पर करने की कोशिश न करें। खराब दिन गुजरने के बाद मैंने यह फैसला लिया। Lol ओके ओके मैं इसे नहीं करूंगी।”
आपको बता दें कि प्रियंका इस समय घर से दूर शूटिंग कर रहीं है। हालांकि ये ब्रेकअवे ग्लास है जिसे शुगर ग्लास भी कहा जाता है। इससे चोट लगने की संभावना कम रहती है और इस ग्लास का इस्तेमाल अकसर फिल्मों में किया जाता है। हालांकि प्रियंका चोपड़ा ने अपनी जिम्मेदारी समझते हुए अपने फैन्स को इसे घर पर न करने की सलाह भी दी है।
Read Also:
Birthday Special: तो इस वजह से भंसाली बनाते हैं अधूरी प्रेम कहानी पर फिल्में
शादी के बंधन में बंधे अंकित तिवारी, कानपुर की पल्लवी संग लिए 7 फेरे
भारत का एक ऐसा गांव जहां लोग होली खेलने से डरते हैं
चोरी के बाद अब मेहुल चौकसी की सीनाजोरी कहा – सच सामने आएगा