EntertainmentNationalTop News

श्रीदेवी की मौत से पहले अमिताभ ने किया था ये ट्वीट, क्या उन्हें था किसी अनहोनी का एहसास

मुंबई। बॉलीवुड की दिग्गज अभिनेत्री श्रीदेवी का दुबई में दिल का का दौरा पड़ने से निधन हो गया। वह 54 साल की थीं। बॉलीवुड में उनके निधन की खबर से हर तरफ शोक की लहर है। हालांकि अमिताभ के एक ट्वीट से ऐसा लग रहा है कि उन्हें इस बात का आभास पहले ही हो गया था।

अमितभ बच्‍चन ने इस खबर के आने से कुछ ही घंटे पहले ट्वीट क‍िया था। उन्होंने अपने ट्वीट में लिखा था, “न जाने क्यूँ , एक अजीब सी घबराहट हो रही है।” बताया जा रहा है कि जब उन्होंने ये ट्वीट किया उन्हें श्रीदेवी की मौत की जानकारी नहीं थी।

बताया जा रहा है क‍ि श्रीदेवी की मौत बीती रात 11:30 के करीब हुई और जिस वक्त यह घटना घटी उनके पति बोनी कपूर और उनकी छोटी बेटी खुशी उनके साथ थे। श्रीदेवी की बड़ी बेटी फिलहाल मुंबई में ही हैं और वह शूटिंग शेड्यूल के कारण परिवार के साथ दुबई नहीं जा सकी थीं।

श्रीदेवी करीब 50 साल तक अभ‍िनय की दुनिया में सक्र‍िय रहीं। उन्‍होंने 4 साल की उम्र से ही फ‍िल्‍मों में काम करना शुरू कर द‍िया था। श्रीदेवी ने अपने वयस्क करियर की शुरुआत साल 1979 में हिंदी फिल्म सोलवां सावन से की थी।

हालांकि उन्हें बॉलीवुड में पहचान फिल्म 1983 में आई फिल्म हिम्मतवाला से मिली। उनके कर‍ियर की यादगार फ‍िल्‍मों में सदमा, नगीना, कर्मा, चांदनी, लम्‍हे, चालबाज वगैरह शामिल हैं। 2017 में वह पर्दे पर फ‍िल्‍म मॉम में नजर आई थीं।

=>
=>
loading...
BRIJESH SINGH
the authorBRIJESH SINGH