National

दिल्ली में सुबह खिली धूप

नई दिल्ली, 26 फरवरी (आईएएनएस)| राष्ट्रीय राजधानी में सोमवार सुबह खिली धूप निकली और न्यूनतम तापमान 14.6 डिग्री सेल्सियस दर्ज हुआ, जो सामान्य से दो डिग्री कम है। भारतीय मौसम विज्ञान विभाग (आईएमडी) के एक अधिकारी ने आईएएनएस को बताया, दोपहर में गर्मी होगी और आसमान मुख्य रूप से साफ रहेगा।

अधिकतम तापमान 29 डिग्री सेल्सियस के आसपास रहने की संभावना है। सुबह 8.30 बजे आद्र्रता 87 फीसदी दर्ज की गई।

वहीं, रविवार को अधिकतम तापमान सामान्य से छह डिग्री ज्यादा 29.4 डिग्री सेल्सियस रहा और न्यूनतम तापमान सामान्य से पांच डिग्री ज्यादा 17 डिग्री सेल्सियस रहा।

=>
=>
loading...