NationalTop Newsमुख्य समाचार

‘चांदनी’ का आखिरी सफर : अंतिम दर्शन के लिए उमड़ा सैलाब

मुंबई। दुनिया को अलविदा कह चुकीं दिग्गज अभिनेत्री श्रीदेवी का आज उनके करीबी दोस्त, रिश्तेदार और फैंस  आखिरी दीदार करेंगे। बुधवार सुबह 9.30 से 12.30 बजे तक श्रीदेवी के पार्थिव शारीर को सेलिब्रेशन क्लब में अंतिम दर्शन के लिए रखा जायेगा, ये क्लब उनके लोखंडवाला स्थि‍त घर ग्रीन एकर्स के पास ही है।

वह आज (28 फरवरी) पंचतत्व में विलीन हो जाएंगी। दोपहर लगभग 3.30 बजे विले पार्ले के पवन हंस श्मशान गृह में अंतिम संस्कार किया जाएगा। इसे पहले, दुबई पुलिस की अनुमति के बाद मंगलवार रात करीब 9:30 बजे श्रीदेवी का शव मुंबई एयरपोर्ट लाया गया। यहां फ़िल्मी दुनिया के कई नेता और अभिनेता सहित हजारों प्रशंसक जुटे थे।

ज्ञात हो, कि दुबई में बीते शनिवार को एक होटल में श्रीदेवी की मौत हो गई थी। तमाम औपचारिकताएं पूरी कर वहां के प्रशासन ने शव ले जाने की अनुमति दी। मंगलवार 27 फरवरी शाम करीब 7 बजे दुबई के अलमत्तू एयरपोर्ट से बिजनेसमैन अनिल अंबानी के निजी जेट विमान से श्रीदेवी का शव मुंबई लाया गया। इस दौरान विमान में उनके पति व फिल्म निर्माता बोनी कपूर तथा सौतेले बेटे व एक्टर अर्जुन कपूर भी मौजूद रहे। एयरपोर्ट पर अनिल कपूर सहित अन्य परिजन भी मौजूद थे।

इससे पहले मंगलवार दोपहर भारतीय महावाणिज्य दूतावास की तरफ से दी गई जानकारी में बताया गया था, कि दुबई पुलिस ने दूतावास को श्रीदेवी का शव परिवार को सौंपने से जुड़ा पत्र दिया है, ताकि उनके शव पर लेप लगवाने का काम पूरा किया जा सके। इसके बाद श्रीदेवी के पार्थिव शरीर को दुबई पुलिस मुख्यालय स्थित शव गृह से मुहायसनाह के मेडिकल फिटनेट सेंटर ले जाया गया।

=>
=>
loading...
Dileep Kumar
the authorDileep Kumar