EntertainmentNationalTop News

श्रीदेवी का शव देखकर सलमान नही रोक पाएं अपने आंसू

मुंबई  बॉलिवुड की पहली महिला सुपरस्टार श्रीदेवी का आज मुंबई में अंतिम संस्कार किया जाएगा। उनका पार्थिव शरीर को फैंस के अंतिम दर्शन के लिए सेलिब्रेशन स्पोर्ट्स क्लब में रखा गया है। 12:30 बजे तक श्रीदेवी के फैंस अंतिम दर्शन कर सकेंगे। इसके बाद 3.30 बजे एस.वी. रोड स्थित विले पार्ले वेस्ट सेवा समाज श्मशान घाट पर अंतिम संस्कार किया जाएगा।

Image result for shree devi ka shav

इससे पहले मंगलवार को जब श्रीदेवी का पार्थिव शरीर मुंबई पहुंचा तब सिने जगत के कई सितारे उनके परिवार को सांत्वना देने उनके घर पहुंचे। श्रीदेवी के अंतिम दर्शन के लिए सलमान खान भी पहुंचे कहा जा रहा है कि श्रीदेवी के शव को देखकर सलमान खान  भावुक हो गए और अपने आसुंओ को रोक नही पाए। सलमान ही नहीं बल्कि कई नेता, और सितारे भी अपने आंसुओं पर काबू नही पा पा रहें हैं। आज श्रीदेवी के अंतिम दर्शन के लिए करोड़ों प्रशंसकों का जनसैलाब उमड़ पड़ा है। सभी फैंस नम आंखों से अपनी फेवरेट हिरोइन को अलविदा कह रहे हैं।

आपको बता दें कि मंगलवार को रात करीब 9:30 बजे श्रीदेवी का पार्थिव शरीर मुंबई पहुंचा। श्रीदेवी का पार्थिव शरीर अनिल अंबानी के प्राइवेट जेट से लाया गया। इस दौरान अनिल अपनी पत्नी के साथ एयरपोर्ट पर मौजूद रहें।

=>
=>
loading...
Mohammad Faique
the authorMohammad Faique