Entertainment

ऑस्कर : रेड कार्पेट पर लेबनानी डिजाइनर के परिधान में प्रियंका

priyanka-chopra-at-oscar-awards-2016-red-carpet-1

लॉस एंजेलिस | बॉलीवुड अभिनेत्री प्रियंका चोपड़ा ने रविवार रात (स्थानीय समयानुसार) यहां आयोजित ऑस्कर समारोह में लेबनान के डिजाइनर जुहैर मुराद के डिजाइन किए गए परिधान में रेड कार्पेट पर शिरकत की। प्रियंका ने यहां डोल्बी थियेटर में आयोजित 88वें एकेडमी अवार्ड्स समारोह में पुरस्कार भी दिया।

अंतर्राष्ट्रीय स्तर पर अमेरिकी टेलीविजन धारावाहिक ‘क्वांटिको’ से पहचान बनाने वाली अभिनेत्री प्रियंका रेड कार्पेट पर सफेद गाउन में नजर आईं। प्रियंका ने अपनी एक फोटो इंस्टाग्राम पर भी साझा की। उन्होंने समारोह में शिरकत करने से पहले लिखा, “आखिरी मिनट की तैयारी..शाही रथ में बैठने वाली राजकुमारी जैसा अनुभव हो रहा है।” प्रियंका ने आगे लिखा, “हीरे एक लड़की के सबसे अच्छे दोस्त होते हैं।”

=>
=>
loading...