RegionalTop NewsUttar Pradesh

UP: आधार कार्ड के चक्कर में पकड़ा गया हत्यारा

बुलंदशहर  आपने आधार के फायदे के बारे में कई बार सुना होगा। कई बार आपको सुनने में आया होगा कि अगर आप आधार को लिंक कराएंगे तो आपको निश्चित रुप से फायदा मिलेगा। इस बार आधार कार्ड का फायदा पुलिस को मिला है।

दरअसल बुलंदशहर में 6 साल से फरार चल रहे हत्या का दोषी व्यक्ति आधार कार्ड  के जरिए पकड़ा गया। गिरफ्तार किए गए व्यक्ति को मुंबई में उसके दोस्त की हत्या के मामले में उम्रकैद की सजा हुई थी। लेकिन वह फरार चल रहा था। मंगलवार को मुंबई पुलिस की टीम बुलंदशहर पहुंच कर उसे अपने साथ ले गई।

मुंबई के भोईवाड़ा दादर थाने के एसआई दिलीप बंसल ने सिकंदराबाद क्षेत्र की पुलिस को बताया कि भराना निवासी सतीश कुमार पर 2009 में अपने ही दोस्त अमर की हत्या का आरोप था। यह मामला मुंबई की स्थानीय अदालत में चल रहा था। मामले की सुनवाई पूरी होने के बाद कोर्ट ने सतीश को उम्रकैद की सजा सुनाई थी।

जिसके बाद दोषी को सजा काटने के लिए जेल भेज दिया गया। जेल में 2012 में सतीश बीमार हो गया। उसे जेल से इलाज के लिए अस्पताल ले जाया गया। इसी दौरान वह रास्ते से ही फरार हो गया। पुलिस उसे ढूंढने के लिए जब उसके गांव गई तो उसने अपना ठिकाना बदल दिया था। इसके बाद पुलिस ने सतीश को ढूढने की बहुत कोशिश की लेकिन उसका कोई सुराग नही मिला।

अंत में पुलिस ने सतीश को मरा समझ कर केस को बंद करने का फैसला ले लिया। इसी दौरान सतीश को लगा कि केस बंद हो गया है, तो वह गांव वापस आ गया। यहां उसने आधार कार्ड बनवाने के लिए आवेदन किया। इसी दौरान मुंबई पुलिस को उसकी भनक लगी और बुलंदशहर आकर सतीश को गिरफ्तार कर लिया।

=>
=>
loading...
Mohammad Faique
the authorMohammad Faique