NationalTop News

इस बार राहुल मनाएंगे नानी के साथ होली का त्यौहार

नई दिल्लीआज पूरा देश खुशीयों का त्यौहार होली मना रहा है। गिले शिकवे भूल सभी रंगो के इस उत्सव को धूमधाम से मना रहे हैं। कांग्रेस पार्टी के अध्यक्ष राहुल गांधी ने इस बार होली में कुछ अलग करने की सोची है। इस बार की होली राहुल गांधी के लिए खास है।

इस बार राहुल गांधी होली अपनी नानी के साथ मनाएंगे। खबर है कि राहुल गांधी होली के मौके पर अपनी नानी को ‘सरप्राइज’ देने के लिए इटली रवाना हो गए। राहुल गांधी ने खुद ट्विटर पर इसकी जानकारी दी साथ ही उन्होंने देशवासियों को भी होली की शुभकामनाएं दी।

राहुल गांधी ने ट्वीट किया, ‘मेरी नानी 93 साल की हैं। वह दुनिया में सबसे दयालु महिला हैं। इस बार होली की छुट्टी उनके साथ बिताकर मैं उन्हें ‘सरप्राइज’ देना चाहता हूं। मैं उनका आशीर्वाद लेने के लिए अब इंतजार नहीं कर सकता।’ एक अन्य ट्वीट में उन्होंने लिखा, ‘आप सभी को होली की शुभकामनाएं। सभी आनंद से उत्सव मनाएं।’
आपको बता दें कि हाल ही राजस्थान और मध्य प्रदेश के उपचुनावों के परिणामों के बाद से कांग्रेस पार्टी काफी उत्साहित है। दोनो राज्यों में मिली जीत से कांग्रेस को एक नई उर्जा मिल गई है। दोनों ही राज्यों में इस साल चुनाव होने है। उपचुनाव में मिली जीत को कांग्रेस होली का सबसे खास तोहफा मान रही है।

=>
=>
loading...
Mohammad Faique
the authorMohammad Faique