International

इन तस्वीरों को देखकर आपको भी इंसानियत पर से उठ जाएगा विश्वास

इन पांच दिनों में आपने जब भी टीवी पर न्यूज देखी होगी तो सबसे बड़ी खबर श्रीदेवी की देखी होगी। भारत के तमाम बड़े चैनलों ने लगातार कई दिनों तक श्रीदेवी की खबर पूरे जोर-शोर से चलाई। ऐसे में एक बड़ा सवाल उठना लाजमी है कि क्या मीडिया के पास इसके अलावा और कोई खबर नही थी? इन पांच दिनों में बहुत सी ऐसी खबरें थी जो दब गईं। बिहार में 9 बच्चों का जीप की चपेट में आ जाने से मौत हो गई। इसके अलावा एक ऐसी खबर आई जिसका पता ज्यादातर लोगों को नही है।

सीरिया में हवाई हमले में 500 से अधिक लोगो की जान चली गयी। यह तो एक सरकारी आंकड़ा है। तबाही का मंजर तो कुछ और ही बयां कर रहा है।

जिस समय हमारा मीडिया एक मशहूर एक्ट्रेस की न्यूज जोर शोर से दिखा रहा था उस समय सीरिया में लोग हवाई हमले में अपना दम तोड़ रहे थे।

कल्पना कीजिए कितना भयानक होगा वह मंजर जब लोग अपनी जान बचाने के लिए तड़प रहे होंगे और उनकी मदद के लिए कोई नही होगा। इन तस्वीरों को देखकर आप भी अंदाजा लगा सकते हैं कि सीरिया में इस वक्त के हालात क्या हैं।

 

=>
=>
loading...
Mohammad Faique
the authorMohammad Faique