मुंबई। टीम इंडिया के कप्तान विराट कोहली आजकल अपनी छुट्टियों का मजा ले रहे हैं। उनके जगह पर श्रीलंका में होनेवाली निदास ट्रॉफी के लिए रोहित शर्मा को टीम का कार्यवाहक कप्तान बनाया गया है। अब विराट सीधे आईपीएल-11 में ही खेलते दिखेंगे। इस बीच वह अपने दोस्त और परिवार को समय दे रहे हैं।
रविवार को पत्नी बॉलीवुड अनिभेत्री अनुष्का शर्मा अपने बिजी शिड्यूल से समय निकाल कर उनसे मिलने मुंबई पहुंची, जहां उन्हें रिसीव करने खुद विराट आये।
इस बीच कुछ तस्वीरें सोशल मीडिया पर भी वायरल हो गयीं, जिसे प्रशंसकों ने काफी पसंद किया। आपको बता दें कि तस्वीरों में विराट और अनुष्का दोनों काफी खुश नजर आ रहे थे।
=>
=>
loading...