EntertainmentTop News

सनी लियोनी के साथ आइटम डांस करते नजर आयेगा ये सुपरस्टार

बलिया। भोजपुरी फिल्मों के सुपरस्टार कहे जाने वाले पवन सिंह एक बार फिर शादी के बंधन में बंधने जा रहे हैं। बलिया की रहने वाली ज्योति सिंह, पवन सिंह की दुल्हनिया बनेगी। इस शादी को काफी गोपनीय रखा गया था जिससे कि उनके चाहने वालों की भीड़ से बचा जा सके लेकिन पवन की शादी आज है ये सभी को पता चल गया।

बता दें कि आज बलिया में वह दूसरी बार शादी रचाने जा रहेपवन सिंह का नाम पहले भी कई अभिनेत्रियों से जुड़ा रहा है। 1 दिसंबर 2014 को पवन सिंह की शादी नीलम सिंह से हुई थी। जो 8 मार्च 2015 को अंधेरी स्थित अपने घर में आत्‍महत्‍या कर ली थी।

नीलम की मौत के बाद पवन का नाम कई अभिनेत्रियों से भी जुड़ा, लेकिन पवन सिंह ने उसे अफवाह बताया था। पवन सिंह का नाम भोजपुरी फिल्मों की एक्ट्रेस उर्वशी चौधरी, अक्षरा सिंह और रानी चटर्जी के साथ जुड़ा था।

सुपरहिट फिल्में करने वाले पवन सिंह को आपने अभी तक अक्षरा सिंह, काजल राघवानी, तनुश्री जैसी अभिनेत्रियों के साथ फिल्मों में अभिनय करते हुए कई बार देखा होगा, लेकिन क्या आपने उन्हें सनी लियोनी के साथ डांस करते हुए देखा है।

सनी लियोनी जिनकी एक झलक पाने के लिये फैंस उनका घंटों इंतजार करते हैं, वहीं सनी अब पवन सिंह के साथ जल्द ही अपनी आने वाली फिल्म में एक आइटम डांस करते हुए नजर आने वाली हैं।

सनी लियोनी पवन सिंह के साथ आइटम डांस करते हुए दर्शकों का भरपूर तरीके से मनोरंजन करने वाली है, लेकिन देखने वाली बात तो यह होगी कि फैंस इस आइटम सांग को पसंद करेंगे या फिर नहीं।

=>
=>
loading...
Dileep Kumar
the authorDileep Kumar