RegionalTop News

महिला दिवस विशेष: देश का ऐसा रेलवे स्टेशन जहां हर कर्मचारी है महिला

जयपुर। एक समय था जब महिलाओं का काम सिर्फ घर तक ही सीमित थाI घर में खाना बनाना और बच्चों की देखभाल करनाI एक वक्त आज का है जब महिलाएं मर्दो के साथ कंधे से कंधा मिलकर चल रही हैी जयपुर के गांधी नगर रेलवे स्टेशन में एक अनोखी पहल की गई। यहां के उत्तर पश्चिमी रेलवे स्टेशन के सभी पोस्ट पर सिर्फ महिला की नियुक्ति की गई है। यह देश का ऐसा पहला स्टेशन बन गया है जहां पूरा कमान महिला कर्मचारी संभालेगी।

यहां से रोज लगभग 50 ट्रेनें गुजरती हैं, जिनमें से यहां 25 यहां ठहरती है। इस स्टेशन पर कार्यरत कर्मियों का काम काफी मशक्कत भरा है। स्टेशन मास्टर बताती हैं कि 7 हजार से ज्यादा पैसेंजर्स इस स्टेशन पर रोज आते हैं।यहां स्टेशन मास्टर से प्वाइंट्समैन तक हर पद पर महिला कर्मियों ने काम को संभाला हुआ है। स्टेशन पर कुल 32 महिलाओं का स्टाफ है।

महिला कर्मचारियों को पूर्ण आत्मविश्वास के साथ काम करने के लिए खास प्रशिक्षण दिया गया है। स्टेशन मास्टर का कमरा तथा बुकिंग कार्यालय को ठीक किया है। उनकी सुरक्षा को ध्यान में रखकर सीसीटीवी लगाए गए हैं, जिससे स्टेशन स्थित थाने में रियल टाईम मॉनिटरिंग हो सके। स्टाफ शौचालयों का नया बनाया गया है और चेन्जिग रूम का काम हो रहा है। यहां स्टाफ बिना किसी परेशानी के काम कर सके, इसके लिए इन्हें आउट ऑफ टर्न रेलवे क्वार्टर आवंटित किए जाएंगे।

भारतीय रेलवे के साथ एक साल से काम कर रहीं एंजेला स्टेला ने कहा कि वह नई जिम्मेदारियों को लेकर काफी उत्साहित हैं।उन्होंने कहा, ‘मैंने कभी नहीं सोचा था कि सिर्फ एक साल की सर्विस में एक ऐसे स्टेशन की जिम्मेदारी सौंप दी जाएगी। जो पूरी तरह से महिलाओं द्वारा संचालित होगा। यह हम सबके लिए गर्व का विषय है।

=>
=>
loading...
BRIJESH SINGH
the authorBRIJESH SINGH