EntertainmentTop News

OMG: रणवीर ने किया ऐसा काम, दीपिका हो सकती हैं परेशान

मुंबई। बॉलीवुड अभिनेता रणवीर सिंह बहुत जल्द ही फिल्म ‘गली ब्वॉय’ में दिखने वाले हैं। बता दें कि इस फिल्म का निर्माण जोया अख्तर कर रही हैं और फिल्म में रणवीर के अपोजिट आलिया भट्ट हैं। 8 मार्च को विश्व में अंतरराष्ट्रीय महिला दिवस मनाया गया।

कई जगहों पर महिलाओं ने  जश्न मनाया। इसी तरह फिल्म ‘गली ब्वाय’ के सेट पर भी फिल्म की पूरी टीम ने कुछ अलग ही तरह से इस दिन को सेलिब्रेट किया। दरअसल, फिल्म के सेट पर मौजूद टीम में सभी लड़कों ने अंतरराष्ट्रीय महिला दिवस पर स्कर्ट पहनी।

इस बात का खुलासा खुद रणवीर सिंह ने किया है। कुछ देर पहले ही प्रियंका चोपड़ा ने अपने ट्विटर हैंडल पर एक लाइव वीडियो शेयर किया है। इस वीडियो में प्रियंका और रणवीर सिंह आपस में वीडियो कॉन्फ्रेंसिंग करते हुए नजर आ रहे हैं और प्रियंका, रणवीर से पहला सवाल करती हैं कि तुमने आज क्या पहना है।

इसका जवाब देते हुए कहा कि आज वो एक ग्रीन कलर की स्कर्ट पहने हैं। क्योंकि जोया चाहती थी कि सेट पर मौजूद सब लड़के स्कर्ट पहनें।

रणवीर सिहं कुछ समय पहले फिल्म ‘पद्मावत’ में नजर आए थे और ये फिल्म बहुत दिनों तक विवादों में रही थी फिर जाकर बड़ी मुश्किल से ये फिल्म 25 जनवरी को रिलीज हुई थी। इस फिल्म में उनकी एक्टिंग को दर्शकों ने काफी पसंद किया था। वहीं वह इस फिल्म की शूटिंग खत्म होने के बाद वह रोहित शेट्टी की फिल्म ‘सिम्बा’ की शूटिंग शुरू करेंगे।

देखें ​वीडियो:

=>
=>
loading...
Dileep Kumar
the authorDileep Kumar