मुंबई। बॉलीवुड एक्ट्रेस सोनम कपूर को अमेरिकी राष्ट्रपति डोनाल्ड ट्रंप की एक बात इतनी बुरी लगी कि उन्होंने ट्रंप को मूर्ख कह दिया। इतना ही नहीं सोनम ने ट्विटर पर लिखा कि ट्रंप को भारत से कुछ सीखना चाहिए।
दरअसल सोनम कपूर अमेरिकी राष्ट्रपति डोनाल्ड ट्रंप के एक फैसले से नाराज चल रही हैं। डोनाल्ड ट्रंप ने शिकार के दौरान मारे गए हाथियों के अंग आयत करने की अनुमति दे दी है जबकि ओबामा सरकार ने इस पर रोक लगाईं हुई थी।
इसी बात को लेकर सोनम ने कड़ी नाराजगी जाहिर करते हुए कहा कि भारत में शिकार अवैध है। ये एक ऐसी चीज है जो दुनिया हमसे सीख सकती है। ट्रंप मूर्ख हैं। दरअसल सोनम कपूर ने यह ट्वीट एक ट्वीट के जवाब में लिखा है। सोनम ने इस ट्वीट को अमेरिकी राष्ट्रपति को टैग भी किया है।
बता दें कि ओबामा प्रशासन ने इस फैसले पर रोक लगा रखी थी। ट्रंप के इस फैसले पर वन्य जीव समूहों और कई गैर सरकारी संगठनों ने गंभीर चिंता जताई है और ट्रंप प्रशासन की निंदा की है।