EntertainmentTop News

विराट के इस ट्वीट ने लगा दी आग, फैंस ने पूछ ली इतनी बड़ी बात

नयी दिल्‍ली। भारतीय टीम के कप्‍तान विराट कोहली इस समय टीम के साथ श्रीलंका दौरे पर नहीं हैं। विराट कोहली और महेंद्र सिंह धौनी को श्रीलंका दौरे पर आराम दिया गया है। इसलिए इस समय दोनों टॉप खिलाड़ी इस समय अपने घर पर आराम फरमा रहे हैं।

महेंद्र सिंह धौनी जहां अपने गृह नगर रांची में अपने परिवार वालों और पत्नी व बेटी जिवा के साथ समय बिता रहे हैं, तो वहीं विराट कोहली अपने परिवार के साथ। आपको यह भी बता दें कि विराट कोहली क्रिकेट मैदान पर हों या न हों, पर वो चर्चा में जरूर रहते हैं।

विराट और उनकी बॉलीवुड स्‍टार पत्नी अनुष्‍का शर्मा के बीच सोशल मीडिया पर फोटो प्रतियोगिता चल रही है। आजकल दोनों एक बाद एक सोशल मीडिया पर अपनी फोटो पोस्‍ट कर रहे हैं। विराट कोहली ने इंस्‍टाग्राम पर सनसेट की शेल्‍फी डाली, तो अनुष्‍का ने सनसेट की तसवीर।

वैसे आपको बता दें कि विराट कोहली के एक ट्वीट ने सोशल मीडिया पर हो हल्ला मचा दिया है। दरअसल कोहली ने 8 मार्च को एक ट्वीट किया था, जिसमें उन्‍होंने लिखा, इस समय बहुत कुछ हो रहा है…जल्द ही आप सबको बताऊंगा विराट के इस ट्वीट के बाद फैंस में खलबली मच गई।

फैन्‍स कोहली के ट्वीट को रिट्वीट किया और पूछा…क्या अनुष्‍का शर्मा प्रेगनेंट हैं। हालांकि कोहली ने किसी भी सवाल का कोई जवाब नहीं दिया। गौरतलब हो विराट और अनुष्‍का शर्मा ने पिछले साल शादी के बंधन में बंधे थे। शादी के बाद विराट कोहली और अनुष्‍का शर्मा अपने-अपने काम में लौट चुके हैं। कोहली दक्षिण अफ्रीका में तहलका मचाने के बाद अभी घर पर आराम कर रहे हैं, तो उनकी पत्नी अनुष्‍का फिल्‍म बनाने में व्‍यस्‍त हैं।

=>
=>
loading...
Dileep Kumar
the authorDileep Kumar