Entertainment

विराट नहीं, इस क्रिकेटर पर जान छिड़कती हैं अनुष्का

 

मुंबई। प्रभास और अनुष्का शेट्टी की ऑनस्क्रीन जोड़ी को दर्शकों ने बेहद पसंद किया। फिल्म बाहुबली में इनके किरदार अमरेंद्र बाहुबली और देवसेना को खूब सराहा गया। फैन्स इन दोनों को स्क्रीन पर देखना चाहते हैं लेकिन उन्हें अभी थोड़ा और इंतजार करना होगा। प्रभास जल्द ही बॉलीवुड में डेब्यू करने वाले है, लेकिन अनुष्का शेट्टी ने बॉलीवुड के ऑफर को ठुकरा दिया है।

खबरों के मुताबिक, अनुष्का को एक हिंदी फिल्म के लिए अप्रोच किया गया लेकिन उन्होंने इस फिल्म को मना कर दिया और इसकी वजह कोई और नहीं बल्कि खुद प्रभास हैं। सूत्रों के मुताबिक, प्रभास चाहते हैं कि अनुष्का उनके साथ ही बॉलीवुड में डेब्यू करें। साथ ही प्रभास चाहते हैं कि यह फिल्म उनकी खुद की प्रोडक्शन कंपनी यू वी क्रिएशन्स के बैनर तले बनें।

क्या आपको पता हैं कि अनुष्का किस क्रिकेटर पर जान छिड़कती हैं? अगर नहीं तो हम आपको बता देते हैं। अनुष्का टीम इंडिया के पूर्व खिलाड़ी राहुल द्रविड़ को पसंद करती हैं। जबकि रियाल लाइफ में अनुष्का प्रभास को पसंद करती हैं। अनुष्का और प्रभास का रिलेशनशिप पहले से ही चर्चा में है, लेकिन दोनों ने अब तक इसे अच्छी दोस्ती का नाम दिया है। इससे पहले खबर आई थी कि दोनों दिसंबर तक शादी कर सकते हैं।

=>
=>
loading...
BRIJESH SINGH
the authorBRIJESH SINGH