Sports

महिला हॉकी: स्कॉटलैंड को भारत ने 3-0 से हराया

India vs Thailand (4)

स्टेलेनबॉश (दक्षिण अफ्रीका)। भारतीय महिला हॉकी टीम ने अपनी शानदार फॉर्म को जारी रखते हुए मंगलवार को स्कॉटलैंड को 3-0 से शिकस्त दी। भारत की तरफ से पूनम रानी ने दो गोल किए। एक गोल वंदाना कटारिया ने किया। पहले क्वार्टर में दोनों टीमों ने आक्रामक खेल खेला, लेकिन भारतीय महिलाएं हमेशा ही स्कॉटलैंड से एक कदम आगे रहीं।

दूसरे क्वार्टर में भारतीय टीम को पेनल्टी कॉर्नर मिला, जिसे रानी ने गोल में बदल कर टीम को पहली सफलता दिलाई। भारत ने दूसरे क्वार्टर में गेंद ज्यादा देर तक अपने पास रखी। दबाव में दिख रही स्कॉटलैंड की टीम को दूसरा झटका भारत की कटारिया ने दिया। उन्होंने भारत के लिए दूसरा गोल कर स्कोर 2-0 कर दिया। दोगुनी बढ़त के साथ तीसरे क्वार्टर में उतरी भारतीय टीम के आक्रामक खेल का स्कॉटलैंड की टीम के पास कोई जवाब नहीं था। भारत हालांकि इस क्वार्टर में गोल नहीं कर पाया। चौथे और अंतिम क्वार्टर में रानी ने अपना दूसरा और टीम का तीसरा गोल कर भारत को जीत दिलाई।

=>
=>
loading...