Sports

रोनाल्डो, कोएंट्राओ आगामी दोस्ताना मैचों के लिए पुर्तगाल टीम में शामिल

लिस्बन, 16 मार्च (आईएएनएस)| रियल मेड्रिड के स्टार खिलाड़ी क्रिस्टियानो रोनाल्डो के साथ-साथ फाबियो कोएंट्राओ, आंद्रे गोमेस और गोनकालो ग्वेडेस को आगामी दो दोस्ताना मैचों के लिए पुर्तगाल की राष्ट्रीय टीम में शामिल किया गया है।

पुर्तगाल के ये दो दोस्ताना मैच नीदरलैंड्स और मिस्र के खिलाफ खेले जाएंगे।

समाचार एजेंसी एफे की रिपोर्ट के अनुसार, पुर्तगाल की राष्ट्रीय टीम के कोच फर्नादो सांतोस ने यह भी फैसला लिया है कि बेनफिका के सेंट्रल डिफेंडर रुबेन दियास मुख्य राष्ट्रीय टीम के साथ पदार्पण कर सकते हैं।

पुर्तगाल की टीम को रूस में होने वाले फीफा विश्व कप के लिए ग्रुप-बी में स्पेन, ईरान और मोरक्को के साथ शामिल किया गया है।

रियल मेड्रिड के पूर्व डिफेंडर पेपे और बार्सिलोना के डिफेंडर नेल्सन सेमेडो चोटिल होने के कारण टीम में शामिल नहीं हैं।

पुर्तगाल का पहला दोस्ताना मैच 23 मार्च को ज्यूरिख में मिस्र के खिलाफ होगा और इसके बाद दूसरा दोस्ताना मैच 26 मार्च को नीदरलैंड्स के खिलाफ खेले जाएगा।

=>
=>
loading...