National

दिल्ली में सुबह आसमान साफ

नई दिल्ली, 17 मार्च (आईएएनएस)| राष्ट्रीय राजधानी दिल्ली में शनिवार सुबह आसमान साफ रहा। यहां का न्यूनमत तापमान सामान्य से एक डिग्री अधिक 17.5 डिग्री सेल्सियस दर्ज किया गया।

भारतीय मौसम विज्ञान विभाग (आईएमडी) के एक अधिकारी ने आईएएनएस को बताया, आज दिन में आसमान साफ रहेगा।

अधिकतम तापमान 31 डिग्री सेल्सियस के आसपास रहने की संभावना है।

सुबह 8.30 बजे वायुमंडल में आद्र्रता का स्तर 66 फीसदी दर्ज किया गया।

वहीं एक दिन पहले शुक्रवार को अधिकतम तापमान सामान्य से एक डिग्री अधिक 31.2 डिग्री सेल्सियस, जबकि न्यूनतम तापमान 16.8 डिग्री सेल्सियस दर्ज किया गया था।

=>
=>
loading...