RegionalTop News

सीतामढ़ी में अनियंत्रित बस पुल के नीचे गिरी, 12 की मौत

सीतामढ़ी। जनपद रुन्नीसैदपुर थाना क्षेत्र में यात्रियों से भरी बस हादसे का शिकार हो गयी। इसमें 12 लोगों की मौत हो गयी है। सभी घायलों को इलाज के लिए मुजफ्फरपुर के एसकेएमसीएच अस्पताल में भर्ती करवाया गया है।

बता दें कि, बस मुजफ्फरपुर से सीतामढ़ी आ रही थी। इसी बीच तेज रफ्तार के कारण चालक बस को नियंत्रित नहीं कर पाया और वह असंतुलित होकर बाएं तरफ की रेलिंग तोड़ती हुई नीचे जा गिरी। बहुत से यात्री छिटककर बस से बाहर गिर गए। यह समझना मुश्किल हो रहा था कि आखिर हुआ क्या है। सिर्फ चीखें सुनाई दे रही थीं। थोड़ी देर बाद बाहर से आवाजें आनी शुरू हुईं और कुछ लोगों ने बस के अंदर फंसे लोगों को निकालकर अस्पताल भेजा।

लोगों का कहना है कि हादसा बस चालाक की लापरवाही के कारण हुआ। चालक तेज रफ्तार में ओवरटेक कर रहा था, इस दौरान बस पुल पर हादसे का शिकार हो गई। मौके पर पहुंची पुलिस ने बताया कि घायलों को पास के अस्पताल में भर्ती कराया गया है, जिनमें से कुछ लोगों की हालत गंभीर बनी हुई है। वैसे पुलिस ने घटना की जांच शुरू कर दी है।

=>
=>
loading...
Dileep Kumar
the authorDileep Kumar