EntertainmentTop News

इस दिन करेंगी सोनम कपूर शादी, जगह भी होगी बेहद खास

अभिनेत्री सोनम कपूर का काफी अरसे से आनंद आहूजा के साथ रोमांस चल रहा है। हालांकि दोनों ने कभी भी खुल कर अपने रिश्ते के बारे में बात नहीं की। बता दें कि दोनों दो वर्ष से साथ हैं। अभिनेता अनिल कपूर ने जब लंदन में अपना 60वां जन्मदिन मनाया था तब दोनों की एक साथ तस्वीरें इंस्टाग्राम पर नजर आईं और इस बारे में तब जाकर लोगों को पता चला।

कुछ ही दिनों पहले खबर आई थी कि जून में दोनों शादी करने वाले हैं। इधर अचानक से श्रीदेवी के निधन के कारण शादी की बात थम गई, लेकिन अब सारी बातें फाइनल हो चुकी हैं।

बता दें कि 11—12 मई को सोनम कपूर तथा आनंद आहूजा शादी करने जा रहे हैं। यह शादी दो दिनों तक जिनेवा, स्विटज़रलैंड में होगी। सोनम कपूर की हमेशा से डेस्टिनेशन वेडिंग करने की इच्छा रही है। वे अपनी बहन रिया कपूर के साथ कई लोकेशन्स पर गईं और आखिर में उन्होंने स्विट्ज़रलैंड को चुना।

सूत्रों के हवाले से मिली जानकारी के अनुसार ये सारी बातें तय हो गई हैं। अब फ्लाइट्स की बुकिंग की जा रही है और अभिनेता अनिल कपूर सभी को फोन कर बेटी सोनम की शादी में आमंत्रित कर रहे हैं।

आपको ये भी बता दें कि शादी के लिए सोनम कपूर के आउटफिट अबू जानी और संदीप खोसला तैयार कर रहे हैं। संभव है कि शादी के पहले दोनों सगाई भी करें। दोनों की शादी हिंदू रिति-रिवाज से होगी।

=>
=>
loading...
Dileep Kumar
the authorDileep Kumar