Regional

पति को छोड़ 19 साल के लड़के के साथ लिव इन में रह रही थी, फिर हुआ कुछ ऐसा

प्रतीकात्मक तस्वीर

चंडीगढ़। पति को छोड़ अपने प्रेमी के साथ लिव इन में रह रही 19 वर्षीया युवती की उसी के प्रेमी ने गला घोंटकर हत्या कर दी। लड़के को शक था कि युवती का किसी अन्य युवक के साथ भी प्रेम प्रसंग चल रहा है। इसी बात को लेकर दोनों के बीच झगड़ा भी हुआ था। गुस्से में आकर युवक ने उसकी हत्या कर दी।

पुलिस ने मृतका की बहन की शिकायत पर उसके लिव पार्टनर के खिलाफ हत्या का केस दर्ज किया था। करीब पौने दो साल के बाद कोर्ट ने तमाम सुबूतों के आधार पर युवक को दोषी पाया। पुलिस ने बताया कि महिला की गला घोंटकर हत्या की गई थी।

पुलिस ने बताया कि घटना के बाद शुरू में इसे आत्महत्या बताया गया। शिकायत मिलने के बाद पुलिस ने अपनी शुरुआती जांच आत्महत्या के तौर पर शुरू की थी, लेकिन तफ्तीश के दौरान ये बात साफ हो गई कि ये हत्या है। जिसके बाद आरोपी को गिरफ्तार किया।

मृतका पहले से ही विवाहित थी वह अपने पति को छोड़कर नाबालिग के साथ लिव इन रिलेशनशिप में रहने लगी थी। युवक ने खुद को मृतका का पति बताया था लेकिन उसके (तब 17 साल) नाबालिग होने के चलते शादी को मान्य नहीं माना गया। इस मामले में सबसे पहले मृतका की बहन ने ही हत्या का आरोप लगाया था।

=>
=>
loading...
BRIJESH SINGH
the authorBRIJESH SINGH