Regional

दुर्गा मां को खुश करने के लिए इस लड़की ने निकाल दी अपनी आंख

दरभंगा। बिहार के दरभंगा में चैत्र नवरात्रि के मौके पर मंदिर में हैरान करने वाला मामला सामने आया है। कोमल नाम की एक लड़की ने मां दुर्गा को चढ़ाने के लिए अपनी एक आंख निकाल दी। इस हैरतअगेंज घटना पर मंदिर में मौजूद लोग भौंचक्के रह गये। दरभंगा के बहेड़ी गांव की कोमल दुर्गा मंदिर में दूसरे श्रद्धालुओं के साथ पूजा करने पहुंची थी। लोग मंदिर में पूजा कर रहे थे कि तभी उन्होंने देखा कि कोमल खून से लहूलुहान है, उसकी आंखे कोटर से बाहर लटक रही है। एक पल के लिए तो लोगों को कुछ भी नहीं समझ आया। बाद में उसे अस्पताल ले गए, लेकिन लड़की रास्ते में अपनी आंख मूर्ति पर चढ़ाने की जिद करती रही।

जानकारी के मुताबिक, चैती नवरात्र पर धर्मसार में हो रही माता की पूजा को लेकर शनिवार को बेल तोड़ी के लिए कलश शोभायात्रा निकाली गयी थी। इसमें कोमल भी शामिल थी। वह अन्य कुंवारी कन्याओं के साथ कलश लेकर मंदिर पहुंची। वहां माता का पट खोलने से पहले परंपरानुरूप चक्षु दान के लिए पूजा-अर्चना हो रही थी। इसी बीच कोमल ने माता को खुद की आंख चढ़ाने की बात मंदिर के पुजारी से कही। पुजारी ने ऐसा करने से मना कर दिया। इस दौरान वह सिर झुकाये खड़ी रही। लोगों को लगा कि शायद वह माता का ध्यान कर रही है।

कुछ देर बाद वह अपनी अंगुलियों से आंख निकालने लगी। अचानक उसने अपनी बायीं आंख को बाहर निकाल ली। आंख बाहर निकलकर लटक गयी। यह देख मौजूद लोगों की आंखें फटी रह गयीं। उसकी आंखों से खून निकल रहा था। पूरा चेहरा पूरा खून से लथपथ हो गया। आनन-फानन में उसे डीएमसीएच में भर्ती कराया गया, जहां उसका उपचार चल रहा है।उसके आंख की जांच की जा रही है। डॉक्टरों ने कई जांच करवाया है। देर शाम रिपोर्ट आने के बाद ही स्थिति स्पष्ट हो पायेगी, लेकिन जानकार बताते हैं कि कोमल की बायीं आंख की रोशनी चले जाने का खतरा है।

ग्रामीणों के मुताबिक कोमल मां दुर्गा की भक्त है और उसका ज्यादा वक्त पूजा पाठ में ही गुजरता है। कोमल को धर्मशास्त्रों को पढ़ने में भी महारत हासिल है। हालांकि वो पढ़ाई में कमजोर है। कोमल मैट्रिक की परीक्षा में फेल हो चुकी ही है। कोमल ने मंदिर में गुप्त दान भी दिया था। जब उसे खोला गया तो उसमें 21 सौ रुपये और चांदी की एक मूर्ति थी।

=>
=>
loading...
BRIJESH SINGH
the authorBRIJESH SINGH