IANS News

अटल की अंत्येष्टि में शामिल हुए नीतीश, सुशील मोदी

नई दिल्ली, 17 अगस्त (आईएएनएस)| बिहार के मुख्यमंत्री नीतीश कुमार और उप मुख्यमंत्री सुशील कुमार मोदी शुक्रवार को दिवंगत पूर्व प्रधानमंत्री अटल बिहारी वाजपेयी की अंत्येष्टि में शामिल हुए।

नीतीश यहां के महात्मा गांधी मार्ग स्थित राष्ट्रीय स्मृति स्थल पहुंचे और। पूर्व प्रधानमंत्री के पार्थिव शरीर पर पुष्पांजलि अर्पित की। मुख्यमंत्री के साथ बिहार के पथ निर्माण मंत्री नंद किशोर यादव एवं जदयू के राष्ट्रीय महासचिव संजय झा भी उपस्थित थे।

=>
=>
loading...