मुंबई। बॉलीवुड एक्टर सलमान खान के अफेयर्स की लिस्ट बहुत लंबी है। सलमान खान ने 90 के दशक में जूही चावला के साथ काम किया था। इन दोनों के अफेयर की खबरें तो कभी नहीं आईं, पर आपको जानकर हैरानी होगी कि सलमान कभी जूही से शादी करना चाहते थे। सलमान खान ने जूही के पापा से उनका हाथ मांगा था लेकिन उन्होंने इससे साफ़ इंकार कर दिया था।
जब पहली बार जूही फिल्मों में आईं तो वे फ्लॉप हो गयी थी। हालांकि 1988 की फ़िल्म ‘प्रतिबंध’ हिट साबित हुई। सलमान खान जूही को बेहद पसंद करते थे जूही उन्हें एक अच्छा दोस्त मानती थी। जूही अपने परिवार की इच्छा के खिलाफ जाना पसंद नहीं करती थी।
जूही के पिता ने सलमान खान के प्रपोजल को ठुकरा दिया था। सलमान ने खुद इस बात का खुलासा किया था। सलमान ने कहा था, ‘जूही बहुत स्वीट और बहुत प्यारी हैं। मैंने उनके पापा से पूछा था कि क्या आप जूही को मुझसे शादी करने देंगे? लेकिन उन्होंने मना कर दिया। शायद उन्हें मैं पसंद नहीं आया। पता नहीं क्या चाहिए उनको?’
साल 1995 में जूही ने बिज़नेस पर्सन जय मेहता से शादी रचाई थी। मिस इंडिया अवॉर्ड की विजेता रह चुकी जूही इन दिनों किसान बन गयी है। महाराष्ट्र के वाडा में स्थित 20 एकड़ जमीन पर जूही ऑर्गेनिक फल-सब्जियों की खेती करती है।