मुंबई। साल 2013 में आई फिल्म कामसूत्र 3डी में नज़र आईं एक्ट्रेस सायरा खान का निधन हो गया है। सायरा की मौत कार्डियक अरेस्ट चलते मौत हुई है। उन्होंने इस फिल्म में शर्लिन चोपड़ा का रिप्लेस किया था। फिल्म काफी विवादों में भी रही। सायरा की अचानक हुई मौत से कामसूत्र 3डी फिल्म के डायरेक्टर रुपेश पॉल सदमे में हैं।
फिल्म के डायरेक्टर रूपेश पॉल ने कहा, ”यह खबर सुनकर मैं सदमे में हूं। उनकी मौत की कहीं रिपोर्टिंग भी नहीं हुई, यह और शॉकिंग है। अपने परफॉर्मेंस के लिए उन्हें पहचाना जाना चाहिए। भगवान उनकी आत्मा को शांति दें।”
रूपेश ने बताया कि सायरा को इस रोल के लिए मनाना बहुत कठिन था। ”सायरा रूढ़िवादी मुस्लिम परिवार से ताल्लुक रखती थीं इसलिए उन्हें मनाना और कठिन था। मीडिया में पहले ही इस फिल्म की बहुत चर्चा थी। इसके बाद इस फिल्म से डेब्यू करना उनके लिए चैलेंजिंग था।”