भोजपुरी सिनेमा की क्वीन आम्रपाली दुबे अपने दमदार डांस और एक्टिंग के लिए जानी जाती हैं। उनके वीडियो सोशल मीडिया पर अक्सर वायरल होते रहते हैं। एक बार फिर आम्रपाली दुबे का एक वीडियो सोशल मीडिया पर धमाल मचाए हुए है। इस वीडियो में वो एक गाने की शूटिंग कर रही हैं। इस भोजपुरी सॉन्ग पर वो धमाकेदार डांस करती नज़र आ रही हैं।
सोशल मीडिया क्वीन कहे जाने वाली आम्रपाली दुबे ने यह वीडियो अपने ऑफिशियल इंस्टाग्राम पर शेयर किया है। उनके इस डांस वीडियो को अभी तक लाखों लोग देख चुके हैं और इसे देखने का सिलसिला अभी जारी है। कुल मिलाकर आम्रपाली दुबे के डांस वीडियो ने कोहराम मचा दिया है।
आम्रपाली दुबे भोजपुरी सिनेमा की सबसे चर्चित एक्ट्रेस में से एक मानी जाती हैं। उनकी और निरहुआ की जोड़ी को भोजपुरी सिनेमा की नंबर वन जोड़ी भी कहा जाता है। हाल ही में आम्रपाली दुबे और निरहुआ का एक गाना ‘नई झुलनी के छैया’ काफी वायरल हुआ था। आम्रपाली दुबे मूलरूप से उत्तर प्रदेश के गोरखपुर के चनहर गांव में पैदा हुई हैं।