BusinessScience & Tech.

Jio ने लांच किया एक और सस्ता प्लान, अब 39 रु में महीने भर करिए बात

नई दिल्ली। रिलायंस जिओ कुछ दिन पहले अपने पुराने 98 वाले रिचार्ज को वापस मार्किट में लाया था। उसके बाद अब जिओ ने यूज़र्स के लिए मात्र 39 रुपयों का नया पैक लांच किया है। रिलायंस अपने यूज़र्स के लिए काफी किफायती पैक्स मार्केट में लांच कर रहा है। यह प्लान लेने पर आपको एक और प्लान फ्री मिलेगा।

जियोफोन का 39 रुपये प्लान लेने पर 1 प्लान फ्री मिल रहा है। 39 रुपये वाले इस प्लान की वैलिडिटी 14 दिन की है। लेकिन, जियो के खास ऑफर के तहत आपको एक प्लान लेने के बाद टोटल 28 दिन की वैलिडिटी मिलेगी। जियोफोन के इस प्लान में किसी भी नेटवर्क पर अनलिमिटेड कॉलिंग का फायदा मिलता है। यानी, आप सिर्फ 39 रुपये में महीने भर फ्री कॉलिंग का फायदा ले सकेंगे। प्लान में आपको टोटल 2.8GB डेटा मिलता है। साथ ही, जियो ऐप्स का सब्सक्रिप्शन फ्री में मिलता है।

जियो फोन के 69 रुपये, 75 रुपये, 125 रुपये, 155 रुपये और 185 रुपये वाले प्लान में भी बाय 1 गेट 1 फ्री ऑफर का फायदा मिल रहा है। अगर 69 रुपये वाले प्लान की बात करें तो इस प्लान में आपको टोटल 14GB डेटा मिलेगा। प्लान की वैलिडिटी 14 दिन की है, लेकिन एक प्लान फ्री मिलने के कारण आपको 28 दिन की वैलिडिटी का फायदा मिलेगा। प्लान में आपको किसी भी नेटवर्क पर अनलिमिटेड कॉलिंग का बेनेफिट मिलेगा। साथ ही, जियो ऐप्स का फ्री सब्सक्रिप्शन भी मिलेगा।

=>
=>
loading...
BRIJESH SINGH
the authorBRIJESH SINGH