City NewsRegional

बाबा का ढाबा: बंद हुआ बाबा का रेस्टोरेंट, दोबारा ढाबे पर लौटे

नई दिल्ली। सोशल मीडिया के जरिये रातों रात फेमस हुए बाबा का ढाबा मालिक कांता प्रसाद एक बार सुर्ख़ियों में हैं। दरअसल उन्होंने एक नया रेस्टोरेंट खोला था जो कोरोना की मार नहीं झेल पाया और बंद हो गया। कांता प्रसाद एक बार फिर अपने पुराने ढाबे पर खाना बेचने लगे हैं।

दरअसल, पिछले साल यूट्यूबर गौरव वासन ने बाबा का एक वीडियो बनाकर शेयर किया था, जिसमें कांता प्रसाद ने रोते हुए बताया था कि उनके दो बेटे और एक बेटी है, लेकिन कोई मदद नहीं करता है। वह और उनकी पत्नी दिनभर ढाबे पर खाना बनाकर बेचते हैं। यह वीडियो सोशल मीडिया पर इतना वायरल हुआ कि रातोंरात बाबा की किस्मत बदल गई। बड़ी संख्या में लोग उनकी मदद के लिए सामने आए और ढाबे पर लंबी कतार लग गई। लोग उनके साथ एक फोटो खिंचाने के लिए उतावले होने लगे थे।

हालांकि बाबा ने मिली आर्थिक मदद से अपना एक नया रेस्टोरेंट खोल लिया, जिसमें 2 शेफ और एक हेल्पर को नौकरी मिली, लेकिन कोरोना के कारण हुए लॉकडाउन के चलते उनका रेस्टोरेंट बंद हो गया। इसीलिए अब वो अपने पुराने ढाबे पर वापस लौट आए हैं।

 

=>
=>
loading...
BRIJESH SINGH
the authorBRIJESH SINGH