लखनऊ। उत्तर प्रदेश की राजधानी लखनऊ में दोस्तों द्वारा संबंध बनाने से मना करने पर युवक ने अपने दोस्तों के साथ मिलकर अपनी प्रेमिका की हत्या कर दी। पुलिस ने इस मामले में लड़की के बॉयफ्रेंड मोहमद कैफ समेत उसके आरोपी दोस्तों को भी गिरफ्तार कर लिया है। आरोपी युवकों में मोहममद कैफ के अलावा विशाल और आकाश हैं।
रिपोर्ट्स के मुताबिक, कैफ एक चप्पल फैक्री में काम करता था जहां उसकी दोस्ती एक लड़की से हो गई थी। इसके बाद दोनों अक्सर पार्कों में मिलने लगे। बीते दिन उसने अपनी प्रेमिका को डेट पर बुलाया था। इसके बाद वह अपने दोस्तों के साथ गहरू गाँव के वन क्षेत्र में गया। अपने दोस्तों को वहां छोड़ने के बाद, वह लड़की को लेने के लिए गया और फिर उस जगह की ओर बढ़ गया जहां उसके दोस्त उनका इंतजार कर रहे थे। जब कैफ लड़की के साथ वहां पहुंचा तो उसके दोस्त छिप गए। दोनों ने पहले संबंध बनाए। इसके बाद उसके दोस्त भी वहां आ गए और तीनों में मिलकर युवती के साथ रेप की कोशिश की।
कैफ ने कबूल किया कि इस घटना से लड़की को काफी बड़ा झटका लगा और उसने पुलिस में शिकायत दर्ज कराने की धमकी दी। उसने किसी तरह अपने आप को उनके चंगुल से छुड़ाया और भागने लगी। आरोपी ने पीछा कर उसे पकड़ लिया। पुलिस अधिकारी ने कहा कि उसके दोस्त आकाश ने उसे नीचे गिरा दिया और विशाल ने उसे कई बार चाकू मारा, जिससे उसकी मौके पर ही मौत हो गई। आकाश यादव और विशाल कश्यप को भी गिरफ्तार कर लिया गया है और पुलिस ने उस चाकू को भी बरामद कर लिया है।




