EntertainmentSports

इस इंग्लिश क्रिकेटर ने पूरी दुनिया के सामने विराट को कर डाला प्रपोज़

नई दिल्ली। भारतीय टीम के कप्‍तान विराट कोहली देश के सबसे ज़्यादा चाहने वाले सेलेब्रिटियों और क्रिकेटर में से एक हैं। कोहली मैदान पर अपनी बल्लेबाज़ी और आक्रामक अंदाज़ से सबका दिल जीत लेते हैं साथ ही मैदान के बाहर उनकी कूल पर्सनालिटी से सभी उनके दीवाने बन जाते हैं। भारत की तमाम लड़किया तो उन्हें अपना दिल दे ही बैठी हैं साथ ही कई महिला क्रिकेटर भी ऐसी हैं जो कोहली पर मरती हैं।

कोहली की लिस्ट में यूं तो कई उपलब्धियां हैं। सोशल मीडिया पर उनकी फैन फॉलोइंग भी काफी ज्यादा है। कोहली इंस्टाग्राम पर 100 मिलियम से ज्यादा फॉलोअर्स वाले दुनिया के इकलौते क्रिकेटर हैं। कोहली की लोकप्रियता सिर्फ भारत तक ही सीमित नहीं है। विदेशों में भी उनके खूब फैंस हैं। विराट ने थोड़े वक्त में ही क्रिकेट की दुनिया में बड़ा मुकाम हासिल कर लिया है। विराट ने क्रिकेट के तीनों प्रारुपों में अपनी एक छाप छोड़ी है। आज उनको दुनिया का सबसे बेहतरीन बल्लेबाज कहा जाता है। क्रिकेट फैंस तो कोहली के प्रशंसक हैं ही, लेकिन लड़कियों और महिला क्रिकेटरों के बीच भी विराट की लोकप्रियता कुछ कम नहीं है।

इंग्लैंड की स्टार बल्लेबाज डेनियल व्याट एक बार अपने एक ट्वीट को लेकर पूरी दुनिया में चर्चा में रही थीं। डेनियल व्याट इंग्लैंड की वही खिलाड़ी हैं, जिन्होंने टि्वटर पर खुलेआम कोहली को शादी के लिए प्रपोज कर दिया था। डेनियल व्याट इंग्लैंड क्रिकेट टीम की दिग्गज खिलाड़ियों में से एक हैं। व्याट ने ट्वीट कर विराट के सामने शादी का प्रस्ताव रखा था। हालांकि विराट की ओर से इस प्रस्ताव पर कोई प्रतिक्रिया नहीं आई थी।

BRIJESH SINGH
the authorBRIJESH SINGH