Entertainment

सलमान के बाद केआरके ने लिया ‘शेरनी’ से पंगा

मुंबई। सलमान खान और मीका सिंह से पंगा लेने के बाद अभिनेता और फिल्म समीक्षक केआरके उर्फ कमाल राशिद खान ने विद्या बालन से पंगा ले लिया हैं। अमेजन प्राइम विडियो पर विद्या बालन की फिल्म शेरनी रिलीज हो चुकी हैं। वहीं फिल्म की चर्चा भी जोरो से हो रही है और सोशल मीडिया पर रिस्पाॅन्स भी अच्छा मिल रहा हैं।

केआरके ने ट्वीट कर विद्या बालन की फिल्म शेरनी को छोटी बताया हैं। इसके साथ ही उन्होंने फिल्म का मजाक भी उड़ाया है। उन्होंने लिखा, कई लोग मुझसे फिल्म की समीक्षा करने के लिए कह रहे है। कृपया ध्यान दें, ”मैं ऐसी छोटी फिल्मों को नहीं देखता हूं और न ही उनकी समीक्षा करता हूं और न ही उनके बारे में बात करता हूं। क्योंकि मैं #ThebrandKRK दुनिया का नम्बर 1 क्रिटिक हूं।”

केआरके के इस कमेंट के बाद विद्या बालन के फैंस काफी नाराज़ हुए हैं। एक यूजर ने लिखा, ”अमेजन प्राइम विडियो का सब्सक्रिप्शन नहीं होगा भाई इसके पास इसे कोई टेलीग्राम का लिंक दे भिखारी को।”

एक अन्य यूजर ने लिखा, ”एक समीक्षक के रूप में आपको हर फिल्म की समीक्षा करनी चाहिये। एक समीक्षक के लिए कोई भी फिल्म छोटी या बड़ी नहीं होती हैं। लेकिन हमें पता हैं कि आप अपने साथ एक निर्धारित एजेंडा रखते है। लोग हंसते हैं आप पर सर।”

=>
=>
loading...
BRIJESH SINGH
the authorBRIJESH SINGH