अभिनेत्री दिशा पाटनी और अभिनेता टाइगर श्रॉफ अपने रूमर्ड रिलेशनशिप को लेकर अक्सर सुर्खियों में बने रहते हैं। कई सालों से इन दोनों की डेटिंग की खबरें मीडिया में आया करती हैं। हालांकि अपने बीच के सम्बन्ध को लेकर दिशा पाटनी या टाइगर ने कभी भी खुलकर मीडिया से कोई बात नहीं की है, लेकिन हाल ही में टाइगर के पिता जैकी श्रॉफ ने फादर्स डे पर इन दोनों के रिश्तो को लेकर बड़ी बात बोली है।
जैकी श्रॉफ बॉलीवुड के मशहूर और दिग्गज कलाकार हैं। फादर्स डे के मौके पर जैकी और उनकी बेटी कृष्णा श्रॉफ ने हाल ही में अंग्रेजी वेबसाइट बॉलीवुड बबल को इंटरव्यू दिया है। इस इंटरव्यू में जैकी श्रॉफ ने अपनी निजी जिंदगी और फिल्मी करियर के अलावा बेटे टाइगर श्रॉफ के रिश्तों को लेकर भी ढेर सारी बातें की हैं। दिग्गज अभिनेता ने कहा है कि उनके बेटे ने 25 साल की उम्र से डेटिंग करना शुरू कर दिया था। हालांकि उन्होंने दिशा पाटनी का खुलकर नाम नहीं लिया।
वहीं टाइगर श्रॉफ की बहन कृष्णा ने इसी इंटरव्यू में कहा, ‘मैं अपने भाई के लिए उतनी ही प्रोटेक्टिव हूं जितनी इसे मिल सकता है। लेकिन अब वह यंग है और अपने फैसले लेने के लिए तैयार है। और मुझे लगता है कि वह जानता है कि क्या सही है। वह सच में समझदार इंसान है और जब तक वह खुश है, जो कुछ भी उसे खुश करता है वह हमें भी खुश करता है। मुझे नहीं लगता कि मैं अपने भाई को कोई सलाह देना चाहती हूं। वह थोड़ा जिद्दी है और इस तरह से सुलझा हुआ भी है।’




