International

ब्रिटेन में सर्दियों तक नए वैरिएंट आने की आशंका, लगाना पड़ सकता है फिर से लाकडाउन

credits: Google

ग्लोबल पैंडेमिक की दूसरी लहर से जूझ रहे ब्रिटेन के सिर अब तीसरी लहर का खौफ मंडरा रहा है। दूसरी लहर अभी ढ़ंग से गुजरी भी नहीं है कि तीसरी लहर आने की आशंका से ब्रिटेन को काफी परेशानी में पड़ा हुआ है। रेसेअर्चेर्स का मानना है की तीसरी लहर इस साल सर्दियों में आ सकती है। जिसके चलते सरकार को एक बार फिर लॉकडाउन लगाना पड़ सकता है।

समाचार एजेंसी सिन्हुआ की रिपोर्ट के मुताबिक ब्रिटेन में इस साल सर्दियों में कोरोना वायरस का नया वेरिएंट सक्रिय होगा। ऐसे में ब्रिटेन में इस साल का विंटर सीजन लोगों के लिए काफी मुश्किलों भरा हो सकता है। रिपोर्ट के मुताबिक इस साल के अंत में बच्चे और बुजुर्ग बड़ी संख्या में इस वायरस की चपेट में आ सकते हैं।

रिपोर्ट में कहा गया है कि ब्रिटिश सरकार की सलाहकार संस्था, साइंटिफिक एडवाइजरी ग्रुप फॉर इमर्जेंसीज (SAGE) ने यह चेतावनी जारी की है। SAGE के सदस्य प्रोफेसर कैलम सेम्पल ने कहा कि ब्रिटेन में कोरोना वायरस के उभरने की आशंका बढ़ सकती है। जिसकी वजह से देश में लॉकडाउन भी लगाया जा सकता है।

 

=>
=>
loading...
BRIJESH SINGH
the authorBRIJESH SINGH